CM asked, is getting ration no, Urmilabai said- three members in the family, taking 15 kg ration | सीएम ने पूछा राशन मिल रहा है ना, उर्मिलाबाई बोली- परिवार में तीन सदस्य, 15 किलो राशन ले रही हूं

CM asked, is getting ration no, Urmilabai said- three members in the family, taking 15 kg ration | सीएम ने पूछा राशन मिल रहा है ना, उर्मिलाबाई बोली- परिवार में तीन सदस्य, 15 किलो राशन ले रही हूं


बुरहानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उर्मिलाबाई आप कैसी हैं, आपको कंट्रोल दुकान से प्रति सदस्य 5 किलो राशन मुफ्त में मिल रहा है या नहीं, उर्मिलाबाई ने कहा- हां सीएम साहब, तीन सदस्य हैं, 15 किलो राशन मिल गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी हर महीने मिल रही है। कोरोना संकटकाल में गरीब परिवारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य के मान से निःशुल्क खाद्यान्न वितरित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गरीब परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इंदौर व उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों के लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने खंडवा की हितग्राही उर्मिला यादव एवं जुबेदा बी से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत कर निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। उर्मिला यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित रूप से मिल रही है, परिवार के 3 सदस्यों के लिए कुल 15 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिल चुका है। इसी तरह जुबेदा बी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके परिवार में 2 सदस्य है और उसे 10 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिल चुका है। इस दौरान कलेक्टर अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर नंदा भलावे एवं जिला आपूर्ति अधिकारी आरके शुक्ला भी मौजूद थे।

0



Source link