24 वर्षीय तरुण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
उज्जैन के पास नागदा में शुक्रवार दोपहर को खाचरौद नाका क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या में शामिल चार आरोपी पुलिस हिरासत में लिए गए हैं।
.
नागदा की दयानंद कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक तरुण भाटी उर्फ कान्हा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश और बताया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था विवाद पुलिस ने बताया कि तरुण और आरोपी आपस में दोस्त थे। प्रेम-प्रसंग की बात पर तीन माह पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था। नागदा पुलिस ने बताया कि असल वजह का कारण आरोपियों से पूछताछ के बाद ही सामने आएगा। अभी जांच चल रही है। आरोपी हरीश और प्रिंस पर पहले से मुकदमे दर्ज है।
तरुण सिंह के निधन के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया था।
थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया-
दयानंद कॉलोनी निवासी तरुण सिंह उर्फ कान्हा भाटी पर शुक्रवार दोपहर बिरलाग्राम लोहे के पुल क्षेत्र में रहने वाले प्रिंस डाबी, अर्जुन चौहान, रवि मीणा और हरीश पंवार ने मिलकर बेल्ट और चाकू से हमला कर दिया। प्रिंस डाबी ने पहले बेल्ट से हमला किया, इसी दौरान हरीश ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को मोहित अपने तीन दोस्तों के साथ बिरलाग्राम थाने लेकर पहुंचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि दयानंद कॉलोनी निवासी तरुणसिंह उर्फ कान्हा भाटी पर शुक्रवार दोपहर बिरलाग्राम लोहे के पुल क्षेत्र में रहने वाले प्रिंस डाबी, अर्जुन चौहान, रवि मीणा और हरीश पंवार ने मिलकर बेल्ट और चाकू से हमला कर दिया। प्रिंस डाबी ने पहले बेल्ट से हमला किया, इसी दौरान हरीश ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को मोहित अपने तीन दोस्तों के साथ बिरलाग्राम थाने लेकर पहुंचा।
यहां से बाइक से तरूण को जनसेवा अस्पताल लेकर पहुंचे, खून अधिक बहने से डॉक्टर तरूण को बचा नहीं सके। आसपास के लोगों के अनुसार आरोपी प्रिंस 8 से 10 साथियों के साथ खाचरौद नाके पर स्थित जीजा चायवाले की दुकान पर खड़ा था। आरोपियों ने तरुण को देखते ही मारपीट शुरू कर दी, तरुण ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया।
आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मगर परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और मांग की। जब तक आरोपियों के मकान नहीं तोड़े जाते वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस थाने में शव रखकर प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार तरुण अविवाहित था। उसकी दो बहनों का विवाह हो चुका है। एक छोटा भाई भी है।