रविवार के दिन शहर के कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली – Ashoknagar News

रविवार के दिन शहर के कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली – Ashoknagar News


.

रविवार को अशोकनगर शहर के 33/11 केवी उपकेन्द्र पर जरूरी रखरखाव कार्य होगा। इस कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली कंपनी से मिली जानकारी अनुसार विदिशा रोड फीडर से जुड़े पाराशर मोहल्ला, लंबरदार मोहल्ला, गणेश कॉलोनी, अंबेडकर मोहल्ला, डॉ. कयाल नर्सिंग होम, खालसा कॉलोनी, शिवपुरी स्कूल, विदिशा रोड, चुंगी नाका और सेन चौराहा प्रभावित रहेंगे। मैन बाजार फीडर से जुड़े आजाद मोहल्ला, गांधी पार्क, गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, इंदिरा पार्क, सुराना चौराहा, महावीर कॉलोनी और पंजाबी कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहेगी। कलेक्ट्रेट फीडर से जुड़े इमाम चौकी, ऊर्जा कॉलोनी और बसंत बिहार कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

ईसागढ़ रोड फीडर से जुड़े दुबे कॉलोनी, तायडे कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, राजमाता चौराहा, ईसागढ़ रोड और गुना रोड के इलाके भी प्रभावित होंगे। कोर्ट फीडर से जुड़े जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, कोर्ट परिसर और कलेक्ट्रेट आवास में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।



Source link