Last Updated:
Mongoose and snake: नेवला और सांप के बीच की लड़ाई अक्सर एक घंटे तक चलती है, जिसमें नेवला जीतता है. आज हम आपको इसीके बारे में बताने जा रहे हैं, खासियत और क्योंं है, सांप को देखते ही लड़ जा रहा है.
बुरहानपुर. जब भी यदि कहीं पर सांप दिखता है, तो लोग घबरा जाते हैं, लेकिन सांप को घबराने वाला भी एक जानवर है, जिसको नेवला कहा जाता है. यह नेवला सांप को भी डरा देता है. इस नेवले की कुछ कहानी ऐसी है कि यह अक्सर सांप को देखकर भाग जाता है. सांप और नेवले में झगड़ा भी होता है. इस पर सांप के जहर का भी कोई असर नहीं होता है. डॉक्टरों का मानना है कि सांप से लड़ने वाला यदि कोई जानवर है, तो वह नेवला है, जो सांप से लड़ लेता है और सांप को हरा भी देता है. इसका कोई बिल या घोंसला नहीं होता है. यह बाहर घूमने का शौकीन होता है. अक्सर बाहर घूमते हुए आसानी से दिख जाता है.
लोकल 18 की टीम ने जब पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की, तो उन्होंने बताया कि नेवला एक ऐसा जानवर है कि जो सांप को भी डरा देता है. सांप से अक्सर इसका विवाद होता रहता है और इस नेवले पर सांप का कोई असर भी नहीं होता है. इस नेवले का कोई घोंसला या बिल नहीं होता है. यह हरे घास वाली खुली जगह पर घूमना सबसे अधिक पसंद करता है और सांप को देखकर भड़क जाता है. यह यदि इंसान को काटता है, तो उसको रेबीज का इंजेक्शन लगाना चाहिए नहीं तो उसकी मौत भी हो सकती है.
सांप को देखकर भड़कता हैं नेवला
जानकारों को मानना है कि सांप को देखकर नेवला भड़क जाता है. इसको महाराष्ट्र में मुंगुस भी कहते हैं यह तेज रफ्तार से भागता है और हरियाली की जगह सबसे अधिक घूमना पसंद करता है. सांप से जब भी इसका विवाद होता है, तो जीत नेवले की ही होती है. बरसात के बाद सबसे अधिक यह खुली जगह पर देखने को मिलते हैं. सांप से जब विवाद होता है तो करीब एक-एक घंटे तक उनकी लड़ाई हो जाती है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें