1 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, शिमरोन हेटमायर ने विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत

1 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, शिमरोन हेटमायर ने विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत


Last Updated:

शिमरोन हेटमायर ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उन्होंने कायरन पोलार्ड के ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स जड़कर अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई जो पिछले कई मुकाबलों से हार रही थी. हेटमा…और पढ़ें

शिमरोन हेटमायर आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर छा गए.

नई दिल्ली. शिमरोन हेटमायर किस तरह के खिलाड़ी हैं क्रिकेट फैंस इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं. वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अमेरिका में अपना रौद्र रुप दिखाया. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग कर एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में हेटमायर ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सिअटल ओरकास को 3 विकेट से जीत दिला दी. उन्होंने ये छक्का किसी और गेंदबाज के खिलाफ नहीं बल्कि अपने ही देश के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड के खिलाफ जड़ा, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया . हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले निकोलस पूरन का शतक भी बेकार हो गया.

एमएलसी के 18वें लीग मैच में सिअटल ओरकास को एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ मैच में आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी. स्ट्राइक पर थे विंडीज के धुरंधर क्रिकेटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer). गेंदबाजी के छोर पर एमआई के गेंदबाज कायरन पोलार्ड थे. हेटमायर ने पोलार्ड की स्लोअर लेंथ गेंद पर फाइन लेग की ओर छक्का जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी. सिअटल की टीम 238 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. उसने इस मैच में चेज करते हुए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले इस लीग में इतना बड़ा टारगेट अचीव नहीं हुआ था.

लगातार 5 मैच हारने के बाद सिअटल को जीत मिली
इससे पहले सिअटल को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर है. वहीं, दूसरी ओर एमआई न्यूयॉर्क ने पांचवीं हार का सामना किया है. एमआई टीम 6 में से सिर्फ 1 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी एमआई न्यूयॉर्क ने 4 विकेट खोकर 237 रन बनाए. उन्होंने जल्द क्विंटन डी कॉक (1) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने मोनांक पटेल (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. पूरन ने तजिंदर ढिल्लन के साथ तीसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़े. इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

निकोलस पूरन ने नाबाद 108 रन बनाए
तजिंदर 35 गेंदों में 95 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने आठ छक्के और इतने ही चौके जड़े.निकोलस पूरन 60 गेंदों में आठ छक्कों और सात चौकों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद लौटे.सिअटल टीम की ओर से काइल मेयर्स और गेराल्ड कोएत्जी को दो-दो सफलता हाथ लगी. जवाब में सिअटल ने अंतिम गेंद पर तीन विकेट शेष रहते जीत दर्ज की. टीम 10 रन पर जोश ब्राउन (5) का विकेट गंवा चुकी थी इसके बाद काइल मेयर्स ने शायन जहांगीर (14) के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े.

शिमरोन हेटमायर ने 40 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेली
काइल मेयर्स ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और चार चौके शामिल रहे. उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने नौ गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में एक छक्का और छह चौके शामिल थे. सिअटल की जीत के हीरो शिमरोन हेटमायर रहे। इस खिलाड़ी ने 40 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए 97 रन की नाबाद पारी खेली. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. हेनरिक क्लासेन ने भी 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. एमआई टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

1 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, शिमरोन हेटमायर ने विपक्षी टीम के जबड़े से छीन ली जीत



Source link