Last Updated:
Travis head created history in WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ट्रैविस हेड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारी में फिफ्टी जमाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर टूर्नामेंट में 10 खिताब…और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के बैटर ट्रैविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारी में हाफ सेंचुरी जमाकर पूरा मैच पलट दिया. मुश्किल में फंसी टीम के लिए दमदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान से मैच जीत लिया. दोनों देशों के बीच 25 से 27 जून तक बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में पहला टेस्ट मैच खेला गया. पहली पारी में 180 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में 310 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने 301 रन का विशाल लक्ष्य रखा. पहली पारी में 190 रन बनाकर 10 रन की बढ़त लेने वाली मेजबान टीम दूसरी पारी में महज 141 रन पर ही सिमट गई. सीरीज ओपनर में को ऑस्ट्रेलिया ने 159 रनों से जीता हेड को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवार्ड मिला.
ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 59 रन बनाए.
हेड ने अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड WTC में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान जीता था. 26 से 29 दिसंबर 2019 तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में यह मैच खेला गया था. उस मैच में दक्षिण अफ्रीका के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में 114 रन और दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे. उनका दूसरा POTM अवार्ड 2021-22 एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ था जो ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था. उन्होंने पहली पारी में 148 गेंदों में 152 रन बनाए थे, जिससे पैट कमिंस की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.
WTC 2023 के फाइनल में, जो भारत के खिलाफ ओवल में खेला गया था, हेड ने पहली पारी में 159 रन बनाए और अपना छठा POTM अवार्ड जीता. उनके अगले तीन POTM अवार्ड जनवरी 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ (एडिलेड), दिसंबर 2024 में भारत के खिलाफ (एडिलेड), और दिसंबर 2024 में भारत के खिलाफ (ब्रिस्बेन) में थे. WTC में सबसे ज्यादा POTM अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेड के बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जो रूट हैं. दोनों ने WTC में इंग्लैंड के लिए 5-5 POTM अवार्ड जीते हैं.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें