90 डिग्री ब्रिज बनाने वालों को CM ने नहीं बख्‍शा, 8 इंजीनियर सस्‍पेंड

90 डिग्री ब्रिज बनाने वालों को CM ने नहीं बख्‍शा, 8 इंजीनियर सस्‍पेंड


Last Updated:

सोशल मीडिया पर भोपाल में बनें 90 डिग्री वाले पुल को लेकर लोगों की तरफ से मध्‍य प्रदेश सरकार की खूब खिंचाई की गई. इस मामले में अब सीएम मोहन यादव की तरफ से एक्‍शन लिया गया है. कंपनी को ब्‍लैक लिस्‍ट करने के साथ-स…और पढ़ें

सीएम ने सख्‍त एक्‍शन लिया. (News18)

हाइलाइट्स

  • मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 डिग्री कट वाला नया ब्रिज बना है.
  • ब्रिज के डिजाइन को लेकर मध्‍य प्रदेश सरकार की फजीहत हुई.
  • अब सीएम मोहन यादव ने 8 इंजीनियरों पर सख्‍त एक्‍शन लिया है.

भोपाल में बनें 90 डिग्री वाले पुल को लेकर पिछले कुछ सप्‍ताह से लगातार मध्‍य प्रदेश सरकार की खूब फजीहत हो रही है. अब इस मामले में सीएम मोहन यादव की तरफ से बड़ा एक्‍शन लिया गया है. सीएम ने दो चीफ इंजीनियर सहित कुल 8 इंजीनियरों को सस्‍पेंड कर दिया है. ब्रिज का डिजाइन बनाने वाली कंपनी को ब्‍लैक-लिस्‍ट कर दिया गया है. इसके अलावा एक पूर्व इंजीनियर पर भी एक्‍शन लिया गया है.

सीएम ने एक्‍स पर लिखा, ‘ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये थे. जांच रिपोर्ट के आधार पर लो.नि.वि. के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जायेगी. इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है. आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गयी है. सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा.’

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homemadhya-pradesh

90 डिग्री ब्रिज बनाने वालों को CM ने नहीं बख्‍शा, 8 इंजीनियर सस्‍पेंड



Source link