बारिश में फिर धुला ‘विकास’! लड़खड़ाते कदम… हाथों में शव, कीचड़ में उतरी ये यात्रा, Video वायरल

बारिश में फिर धुला ‘विकास’! लड़खड़ाते कदम… हाथों में शव, कीचड़ में उतरी ये यात्रा, Video वायरल


Last Updated:

Balaghat Viral video: बालाघाट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शवयात्रा निकल रही है. लोग कीचड़ भरी सड़क पर कमर तक पानी में गुजर कर शव ले जाते दिख रहे हैं. जानें माजरा…

हाइलाइट्स

  • बालाघाट के गांव में निकली शवयात्रा का वीडियो वायरल
  • हर साल बारिश में धुल जाती है ये सड़क, सालों से समस्या
  • कीचड़ में से शव लेकर गुजरे लोग, कई बार गिरने से बचे

Balaghat News: सरकार के नुमाइंदे मंचों से चाहे कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें कर लें, बारिश आते ही विकास के दावे धुलने लगते हैं. इसका जीता-जागता उदाहरण बालाघाट के लांजी में देखने को मिला. दरअसल, जनपद पंचायत लांजी के पाथरगांव का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियों में देख सकते हैं कि एक शवयात्रा को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है. शवयात्रा में शामिल लोग लड़खड़ा रहे हैं. अर्थी के गिरने का डर बना हुआ है. इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सड़क पर पानी, कीचड़ और शवयात्रा
दरअसल, मामला जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाथरगांव का है. 26 जून को ग्रामीण पानी से भरी रोड से होकर शवयात्रा निकालने के लिए मजबूर हो गए. शवयात्रा में लोग लड़खड़ा कर चल रह रहे हैं. वहीं, सड़क पर पानी भर है. साथ ही कीचड़ भी है. इसी में से लोग संभल-संभलकर चल रहे हैं. शव को श्मशान घाट की ओर लेकर जा रहे हैं. 80 वर्षीय फत्तू लाल पटले शव कई बार गिरने से भी बचा था. बारिश के कारण सड़क का ये हाल था. लेकिन शवयात्रा ले जाना मजबूरी थी. श्मशान घाट पहुंचने का यही रास्ता था.

सालों से सड़क की दुर्दशा
यह गांव की मुख्य सड़क है, जहां से लोग आते-जाते हैं. सड़क साल भर तो खराब रहती ही है, लेकिन बारिश के आने के साथ ही खराब सड़क और भी बदतर हो जाती है. ऐसे में गांव में आने जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ता है. कभी गांव में किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है तो शवयात्रा को पानी, कीचड़ से होकर ले जाना पड़ता है. कई सालों से गांव के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं और परेशान हैं.

बड़ी नाली बनाने की मांग
गांव के रमेश बिसेन ने बताया, कई सालों से परेशानी है. मुख्य मार्ग में जाने के लिए यही एक रास्ता है. बारिश के समय पूरा पानी सड़क पर आ जाता है. यदि इस सड़क को पार करना हो तो गहरे पानी से होकर निकलना पड़ता है. सामान्य व्यक्ति को निकलने में परेशानी होती है. ऐसे में बारिश के समय इस रोड से निकलना और भी कठिन हो जाता है. इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा. यदि यहां एक पर पानी निकासी की व्यवस्था एवं सड़क के दोनों तरफ बड़ी नाली बन जाए तो पूरी समस्या का समाधान हो जाएगा.

homemadhya-pradesh

बारिश में फिर धुला ‘विकास’! लड़खड़ाते कदम… हाथों में शव, कीचड़ में ये यात्रा



Source link