इंग्लैंड में एक सेंचुरी ठोक स्मृति मंधाना ने बना डाले कितने सारे रिकॉर्ड

इंग्लैंड में एक सेंचुरी ठोक स्मृति मंधाना ने बना डाले कितने सारे रिकॉर्ड


Last Updated:

Smriti Mandhana hits 1st t20i century: भारत और महिला इंग्लैंड टीम के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जमाया. इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने चलिए डालते हैं इस पर नजर

भारत – इंग्लैंड महिला टी20 में बने कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष टीम के साथ ही महिलाओं की टीम भी इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है. भारत ने पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 97 रनों से हराया. 28 जून को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच में कप्तान स्मृति मंधाना की 112 रन की पारी खेल टीम को 210 रन तक पहुंचाया. फिर गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पूरी टीम को महज 14.5 ओवर में 113 रनों पर समेट दिया. मंधाना का यह टी20 में पहला शतक था इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बना डाले.

हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की कमान संभाल रही स्मृति मंधाना ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली. लंबे वक्त से शतक के करीब पहुंच कर आउट होने वाले इस खिलाड़ी ने आखिरकार ये मुकाम हासिल कर ही लिया. टीम की कप्तानी करते हुए ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि धुंआधार शतक जमाते हुए कई कीर्तिमान भी बना डाले.

स्मृति मंधाना ने टी20 में जड़ी पहली सेंचुरी.

  • स्मृति मंधाना महिला टी20 में शतक बनाने वाली हरमनप्रीत कौर के बाद दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं.
  • स्मृति मंधाना ने शनिवार को 62 गेंद में 112 रन बनाए. इसी के साथ किसी टी20 इंटरनेशनल वो सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय बन गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत के नाम था. उन्होंने नवंबर 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे.
  • मंधाना तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय और कुल पांचवीं बल्लेबाज बन गई हैं. उनसे पहले हीथर नाइट (इंग्लैंड), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड), लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) और बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) ने यह उपलब्धि हासिल की है.
  • चारणी टी20 डेब्यू पर चार विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. उनसे पहले श्रवंती नायडू ने 9 मार्च 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे. चारणी ने शनिवार को 3.5 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए.
  • भारत ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया. टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 93 रनों का था जो ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में चेल्म्सफोर्ड में हासिल किया था.
  • स्मृति मंधाना ने इस मैच में 112 बनाए जबकि इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने 66 रन की पारी खेली. दोनों ने मिलकर पहले टी20 में कुल 178 रन बनाए जो किसी महिला टी20 मैच में कप्तानों द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. इससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में सूजी बेट्स (124*) और डेन वैन नीकेर्क (58) ने 182 रन बनाए थे.
  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मंगलवार (1 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा, और अगले तीन मैच ओवल (4 जुलाई), मैनचेस्टर (9 जुलाई) और बर्मिंघम (12 जुलाई) में खेले जाएंगे.

    Viplove Kumar

    15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

    15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

    homecricket

    इंग्लैंड में एक सेंचुरी ठोक स्मृति मंधाना ने बना डाले कितने सारे रिकॉर्ड



    Source link