छतरपुर में मानसून अब अपने पूरे जोर पर है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। रविवार को जिले में 48.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। वातावरण में नमी और उमस के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ।
.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में 85% आर्द्रता दर्ज की गई। हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा रही। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने दिन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
क्षेत्रवार वर्षा में छतरपुर में 25.4 मिमी, नौगांव में 16 मिमी, बिजावर में 4 मिमी, राजनगर में 1.2 मिमी और गौरिहार में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। लवकुशनगर, बड़ामलहरा और बक्सवाहा में कोई बारिश नहीं हुई। 1 जून से 27 जून तक कुल 1810.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जून माह में अब तक 1074.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले साल 28 जून को जिले में 57 मिमी बारिश हुई थी।
मानसून की इस बारिश से लोगों को राहत मिली है। किसानों के लिए यह मौसम फसलों के अनुकूल है। बारिश का यह क्रम जारी रहा तो इस बार खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार की संभावना है।