विधायक ने टोल मैनेजर को थप्पड़ मारा। वीडियो सामने आया।
मंदसौर में पूर्व विधायक ने एक टोल मैनेजर को चांटा मारा, उसे धक्का दिया। इसका वीडियो सामने आया है। कुर्ता-पजामा पहने नेता सीधे आए टोल मैनेजर पर लगातार एक के बाद एक थप्पड़ मारे। इसके बाद उसे धक्का मारकर साइड में ले जाते दिखे।
.
मामला 25 जून का है। इसका वीडियो आज सामने आया है।
इधर 22 जून को पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की बहू जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने एसपी अभिषेक आनंद को शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने सीतामऊ सुवासरा रोड स्थित खेरखेड़ा टोल प्लाजा कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि टोल कर्मचारियों द्वारा उनकी गाड़ी को जबरन 5 से 8 मिनट रोके रखा।
इसी दिन का एक वीडियो और आया है, जिसमें टोल से ट्रेक्टर में बैठे कुछ व्यक्ति और टोल मैनेजर का विवाद दिख रहा है। बताया गया कि यह ट्रेक्टर पूर्व विधायक का था। उसमें बैठे व्यक्ति और टोल मैनेजर की बहस भी हुई।
पूर्व विधायक ने टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में थप्पड़ मारने के बाद पूर्व विधायक टोल कर्मी को धक्का देते दिखे।
जिला पंचायत अध्यक्ष का आरोप अभद्रता की मारपीट से कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक की बहू जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने टोलकर्मी पर आरोप लगाए। उन्होंने एसपी से शिकायत में कहा उनकी गाड़ी को बेवजह रोका गया। जब मेरे ड्राइवर और निजी सहायक ने टोल कर्मचारियों से बात करना चाही तो उनके साथ बदतमीजी की गई और चूंकि मैं गाड़ी के पीछे की सीट पर बैठी हुई थी तो कर्मचारियों ने शीशे उतारने को कहा, मैंने कांच उतारे तो मेरे साथ टोल मैनेजर केतन उपाध्याय और अन्य टोल कर्मियों ने अमर्यादित तरीके से बात करते हुए मुझे अश्लील इशारे किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार। (फाइल फोटो)
ट्रैक्टर चालक और टोलकर्मी की बहस हुई थी 22 जून को टोल से ट्रैक्टर निकालने की बात से हुई, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार का ट्रैक्टर ड्राइवर और अन्य कर्मचारी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान टोल कर्मचारियों ने टोल मांगा तो ट्रैक्टर ड्राइवर ने खेती का सामान होने का हवाला देकर टाल देने से मना किया और राधेश्याम पाटीदार से बात करने की बात कही, हालांकि कुछ देर बहस के बाद ट्रैक्टर वहां से रवाना हो गया।
थोड़ी ही देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार मंदसौर से अपने निवास गुराडिया विजय जा रही थी। इसी दौरान वह टोल पर रुकी थी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने एसपी को की शिकायत में टोल कर्मचारियों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया।
टोल प्लाजा मैनेजर केतन उपाध्याय ने कहा कि अभी हम मीडिया से बात की स्थिति में नही हैं, जो घटना हुई वो सबके सामने हैं।