9वीं छात्र के ऊपर से गुजरा ट्रैक्टर, मौत: शहडोल में अवैध रेत लेकर लौट रहा था, हादसे के बाद ड्राइवर फरार; केस दर्ज – Shahdol News

9वीं छात्र के ऊपर से गुजरा ट्रैक्टर, मौत:  शहडोल में अवैध रेत लेकर लौट रहा था, हादसे के बाद ड्राइवर फरार; केस दर्ज – Shahdol News

शहडोल जिले में रविवार को अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 9वीं के छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगढ़ी गांव के मजुरहा टोला का है। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। ट्रैक्टर को कब्जे म

.

कक्षा 9वीं का छात्र प्रिंस सिंह गोंड ट्रैक्टर चालक विनोद सिंह गोंड के साथ नदी से अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। प्रिंस ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। हादसे में छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Source link