छिंदवाड़ा जिले में मानसून की दस्तक के बाद बारिश की रफ्तार स्थिर बनी हुई है। अब तक जिले में 149.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 149.4 मिमी वर्षा हुई थी। इस बार 0.1 मिमी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
.
रविवार के दिन छिंदवाड़ा शहरी क्षेत्र में रिमझिम बरसात हुई तो वहीं परासिया, तामिया, झिरपा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई जिसके चलते तामिया में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ
बीते 24 घंटों में 5.4 मिमी औसत वर्षा
29 जून को सुबह 8 बजे तक समाप्त 24 घंटों के भीतर जिले में 5.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
तहसीलवार वर्षा की स्थिति (पिछले 24 घंटे में):
- छिंदवाड़ा: 10 मिमी
- तामिया: 16 मिमी
- अमरवाड़ा: 2.2 मिमी
- चौरई: 7.2 मिमी
- हर्रई: 3.8 मिमी
- परासिया: 7.5 मिमी
- जुन्नारदेव: 7.6 मिमी
- चांद: 3.2 मिमी
- उमरेठ: 2.4 मिमी
बारिश से बचने एक साथ बैठे नजर आए ग्रामीणजन
1 जून से अब तक दर्ज वर्षा:
तहसील वर्षा (मिमी)
- छिंदवाड़ा 143.4
- मोहखेड़ 189.5
- तामिया 118
- अमरवाड़ा 213.2
- चौरई 127
- हर्रई 159
- बिछुआ 99.6
- परासिया 101.9
- जुन्नारदेव 124
- चांद 150.7
- उमरेठ 223.8
- जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1059 मिमी मानी जाती है। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार वर्षा की नियमित निगरानी की जा रही है।
भविष्य के लिए राहत की उम्मीद मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।