सीधी के दुबरी रेंज में सड़क पर टहलता दिखा T-17: संजय टाइगर रिजर्व का वीडियो आया सामने; ट्रैकिंग डिवाइस का मिला रहा फायदा – Sidhi News

सीधी के दुबरी रेंज में सड़क पर टहलता दिखा T-17:  संजय टाइगर रिजर्व का वीडियो आया सामने; ट्रैकिंग डिवाइस का मिला रहा फायदा – Sidhi News


संजय टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह 9 बजे पर्यटकों को T-17 बाघ का दीदार हुआ। दुबरी रेंज की सड़क पर टाइगर सफारी के दौरान बाघ को देखते ही पर्यटकों ने अपने कैमरों में उसे कैद कर लिया।

.

टूरिस्ट गाइड धर्मेंद्र भूर्तिया ने बाघ का वीडियो बनाया। वीडियो में T-17 की चाल और जंगल पर उसका स्वामित्व साफ नजर आ रहा है। संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना ने बाघ की उपस्थिति की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आसपास के रेंजों में भी बाघों की सक्रियता बनी हुई है।

दुबरी रेंज में बाघ T-17 घूमता दिखा।

बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके गले में ट्रैकिंग डिवाइस लगाए गए हैं। इस तकनीक से पर्यटकों को बाघों के दर्शन कराना आसान हो गया है। जंगल सफारी अब और अधिक व्यवस्थित हो गई है।

संजय टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में यहां T-21 और T-15 बाघों को भी दुबरी और मानपुर रेंज में देखा गया है। इन बाघों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए हैं।



Source link