IPS ने पुलिस वालों से कहा- पकड़ना नहीं है, टांग तोड़ना है, कौन हैं ये अधिकारी?

IPS ने पुलिस वालों से कहा- पकड़ना नहीं है, टांग तोड़ना है, कौन हैं ये अधिकारी?


Last Updated:

Who is IPS Narasingha Bhola, IPS Story: एक आईपीएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस वालों को प्रदर्शनकारियों की टांगें तोड़ने के निर्देश दे रहे हैं. जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं. आइए जानते हैं…और पढ़ें

IPS Officer, UPSC, IPS Story: आईपीएस नरसिंह भोल ने ये क्‍या कहा?

हाइलाइट्स

  • ओडिशा के आईपीएस का वीडियो वायरल.
  • दर्शकारियों के पैर तोड़ने के निर्देश.
  • 2002 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी.

IPS Story, IPS Narasingha Bhola: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया.करीब 4 बजे तड़के गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई, जिसमें 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. भुवनेश्वर में पुरी भगदड़ की घटना के विरोध में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान IPS अधिकारी नरसिंह भोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह पुलिसकर्मियों से विरोध करने वालों के टांग तोड़ने का फरमान दे रहे हैं.आइए आपको बताते हैं कि ये अधिकारी कौन हैं?

नरसिंह भोल का जन्म 18 मार्च 1971 को ओडिशा में हुआ. उनके परिवार और माता-पिता के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. फिर भी यह स्पष्ट है कि नरसिंह एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्‍स पर उन्‍होंने खुद को ओडिशा का बताया है इसके अलावा उन्‍होंने अपनी क्‍वालिफ‍िकेशन इंजीनियरिंग बताई है.ऐसे में नरसिंह भोल ने इंजीनियरिंग करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा दी, जिसमें सफलता मिलने के बाद उनका सेलेक्‍शन आईपीएस के लिए हुआ.उन्‍हें वर्ष 2002 में आईपीएस नियुक्‍त किया गया. उनकी ट्रेनिंग सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद में हुई, जिसके बाद से वह ओडिशा में अलग अलग पदों पर तैनात रहे और ओडिशा पुलिस में कार्यरत हैं.

ACP के पद हैं नरसिंह भोल

नरसिंह भोल,वर्तमान में भुवनेश्वर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात हैं. इससे पहले उन्होंने ओडिशा के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. ओडिशा पुलिस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार नरसिंह ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है.जिसके बाद उनकी तैनाती भुवनेश्वर जैसे बड़े शहर में हुई.नरसिंह को एक सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है.उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दी हैं.उनकी अगुवाई में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कई अभियान चलाए गए.

अब क्‍यों चर्चा में हैं IPS नरसिंह भोल?

भुवनेश्वर में पुरी भगदड़ की घटना के विरोध में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया था.पुलिस ने सुरक्षा के लिए भारी बैरिकेडिंग की थी, जिसमें कांटेदार तार भी शामिल थे. इसी दौरान नरसिंह भोल का वीडियो वायरल हुआ,जिसमें वह पुलिसकर्मियों को कहते हैं-अगर कोई यहां तक पहुंचे तो उसकी टांग तोड़ दो. पकड़ना नहीं है, बस टांग तोड़ देनी है. उन्होंने यह भी कहा कि जो ऐसा करेगा,उसे इनाम मिलेगा.उनका यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसकी तमाम लोगों ने आलोचना की, हालांकि नरसिंह ने सफाई दी कि उनका इशारा हिंसक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने का था, न कि शांतिपूर्ण रैली पर. उन्होंने कहा कि मैं पुलिसकर्मियों को बता रहा था कि अगर प्रदर्शनकारी हिंसा करते हैं और कानून तोड़ते हैं, तो उन पर कार्रवाई करें.

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

IPS ने पुलिस वालों से कहा- पकड़ना नहीं है, टांग तोड़ना है, कौन हैं ये अधिकारी?



Source link