Last Updated:
Sonam raghuwanshi latest news: राजा रघुवंशी हत्या केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शिलोम के घर से बरामद लैपटॉप से पता चला कि हत्या की योजना शिलांग समेत 6 शहरों में बनाई गई थी.
सोनम-राज ने पहले ही बनाई थी हत्या की लिस्ट
हाइलाइट्स
- राजा रघुवंशी हत्या केस में बड़ा खुलासा
- शिलोम के घर से मिले लैपटॉप ने खोले कई राज
- सोनम-राज ने पहले ही बनाई थी हत्या की लिस्ट
राजा रघुवंशी हत्याकांड. राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. शिलोम (राज) के घर से पुलिस ने एक लैपटॉप और कुछ गहने बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि इसी लैपटॉप से शिलांग ट्रिप की बुकिंग की गई थी, जहाँ राजा की हत्या हुई थी. लैपटॉप की जांच के दौरान पता चला कि उसकी ब्राउज़र हिस्ट्री को डिलीट किया गया था. हालांकि, पुलिस की साइबर टीम ने डिलीट की गई हिस्ट्री को रिकवर कर लिया है. इसमें यह जानकारी सामने आई है कि शिलांग के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों को भी ट्रिप के लिए सर्च किया गया था.
लैपटॉप से खुलेंगे कई राज
शादी के केवल 6 दिन बाद ही सोनम और राज ने राजा की हत्या के लिए शिलांग जाने का प्लान बना लिया था. यह प्लानिंग पहले से तय थी और जगह का चयन भी सोच-समझकर किया गया था.लैपटॉप की गहन जांच में पुलिस को एक और बड़ी जानकारी मिली है. इस लैपटॉप में राज की मां के नाम से एक कंपनी के दस्तावेज भी मिले हैं. इसके अलावा पुलिस ने कुछ फाइनेंशियल डाटा भी बरामद किया है, जो मामले की गहराई से जुड़ा हो सकता है.
जांच में यह भी सामने आया है कि शिलोम लगातार कई संदिग्धों के संपर्क में था. वह लगातार फोन पर बातचीत कर रहा था और कई कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है. फिलहाल, शिलोम से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पुलिस इस हाई प्रोफाइल केस को जल्द सुलझाने की दिशा में जुटी हुई है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें