रायसेन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने सांची, राजीव नगर, सलामतपुर, गुलगांव, आमखेड़ा, जाखा, कालपीला और ढकना चपना में कार्रवाई की। इस दौरान 100 पाव देसी शराब, 50 पाव विदेशी शराब और 20
.
आबकारी विभाग ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कुल शराब की कीमत लगभग 60.62 लाख रुपए आंकी गई है। विभाग ने इस मामले में धारा 34-1(क)(च) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए हैं।
कलेक्टर और सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के निर्देश को विभाग ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर और सरिता चंदेल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक गौरव भद्रसेन, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, रविन्द्र अहिरवार और सुनील कुमार मीणा की टीम शामिल थी। साथ ही आबकारी आरक्षक और नगर सैनिकों का भी सहयोग रहा।
देखिए कार्रवाई के दौरान ली गई तस्वीरें..

