शहर में रथ कई मार्गों से होकर निकला।
बालाघाट में सोमवार शाम 6 बजे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा उड़ीसा के जगन्नाथपुरी की रथयात्रा की तर्ज पर आयोजित की गई।
.
नए श्रीराम मंदिर से शुरू हुई यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान थे। यात्रा का मार्ग हनुमान चौक, नया सराफा चौक, महावीर चौक, गुजरी चौक और काली पुतली चौक से होते हुए अंबेडकर चौक तक रहा। यात्रा का समापन सिंधु भवन में होगा।
भक्तों को महाप्रसाद बांटा गया
सिंधु भवन में भगवान को 56 भोग का नैवैद्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद महाआरती और जगन्नाथ कथा का आयोजन होगा। सभी भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
दूसरे जिलों से भी आए लोग
बालाघाट में जगन्नाथ रथयात्रा का यह दूसरा वर्ष है। इस अवसर पर इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा और सिवनी सहित अन्य जिलों से भक्त पहुंचे। सांसद भारती पारधी समेत कई जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल हुए। भक्तों ने पूरे मार्ग पर हरे कृष्णा का जयघोष किया।

लोगों ने यात्रा में हरे कृष्णा मंत्र का जाप किया।