बुरहानपुर में 45 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया: वन विभाग ने खंतियां खुदवाई, देसी प्रजाति के बीज डाले; कल भी जारी रहेगा अभियान – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 45 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया:  वन विभाग ने खंतियां खुदवाई, देसी प्रजाति के बीज डाले; कल भी जारी रहेगा अभियान – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले में सोमवार को वन विभाग ने एक साथ तीन रेंजों में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पूरे दिन चले अभियान में 45 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। साथ ही, भूमि को पुनर्जीवित करने के लिए खंतियां खुदवाकर उनमें देसी प्रजातियों क

.

डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देश पर एसडीओ अजय सागर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने तीनों रेंजों में अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाया और शाम तक कुल 45 हेक्टेयर क्षेत्र को कब्जामुक्त किया।

वनकर्मियों से बबूल, चिरोल, नीम जैसी देसी प्रजातियों के बीज खंतियों में रोपे।

अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद वनकर्मियों से बबूल, चिरोल, नीम जैसी देसी प्रजातियों के बीज खंतियों में रोपवाए गए। विभाग का यह प्रयास जंगलों को पुनर्जीवित करने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में है। मंगलवार को भी खंतियों की मेढ़ पर बीज रोपण का कार्य जारी रहेगा।

खकनार रेंजर सचिन सिंह, बोदरली रेंजर लखनलाल वास्कले, नेपानगर रेेंजर तरूण अनिया सहित करीब 100 से अधिक वनकर्मी शामिल रहे।



Source link