अटेर के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया का निधन
भिंड जिले के अटेर विधानसभा से पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया का सोमवार रात निधन हुआ। मंगलवार को उनके पैतृक गांव खेरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आशीष समाधिया ने दी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अंतिम संस्कार
.
समाधिया संघ और हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े थे। आपातकाल के समय मीसाबंदी में जेल गए थे। 1977 में जनसंघ से अटेर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने। वे वीरेंद्र सखलेचा सरकार में शामिल रहे।
ढाई साल में कराए कई विकास कार्य अपने ढाई साल के कार्यकाल में उन्होंने चंबल पुल, क्वारी नदी पर पुल, कनेरा सिंचाई परियोजना, फूप कृषि मंडी, नगर परिषद, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की शुरुआत कराई थी।
राजनीति की विरासत में परिवार का योगदान उनके पुत्र आशीष समाधिया ने बताया कि उनके पिता ने राजनीति अपने दादा बाबूराम समाधिया से सीखी थी। बाबूराम समाधिया 1952 में देश के पहले विधानसभा चुनाव में विधायक बने थे। पूर्व विधायक के निधन से भाजपा नेताओं, संघ पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों में गहरा दुख है।
पूर्व विधायक के पुत्र ने दी मुखाग्नि।