कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर FIR का विरोध: शाजापुर कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, कहा- भ्रष्टाचार उजागर करने पर कार्रवाई – shajapur (MP) News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर FIR का विरोध:  शाजापुर कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, कहा- भ्रष्टाचार उजागर करने पर कार्रवाई – shajapur (MP) News


शाजापुर में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रतापसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 1 बजे करीब एसपी यशपाल सिंह राजपूत को डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

.

मामला 25 जून का है, जब पटवारी अशोकनगर जिले के मुडरा गांव में ग्रामीणों से मिलने गए थे। उन्होंने वहां प्रशासनिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसके दो दिन बाद मुंगावली थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

जिला अध्यक्ष प्रतापसिंह ने कहा कि पटवारी ने पीड़ितों की आवाज उठाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

कांग्रेस ने एक अन्य ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जांच से स्पष्ट होगा कि एफआईआर राजनीति से प्रेरित थी या नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया है।



Source link