Encroachers have removed the goods themselves, the process of carrying on throughout the day | अतिक्रमणकारियाें ने खुद ही हटा लिया सामान, दिनभर चला ढोने का सिलसिला

Encroachers have removed the goods themselves, the process of carrying on throughout the day | अतिक्रमणकारियाें ने खुद ही हटा लिया सामान, दिनभर चला ढोने का सिलसिला


विदिशा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर पालिका की चेतावनी के बाद गुरूवार को नई सब्जी मंडी में दिखाई दिया। बड़ी संख्या में दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते दिखाई दिए। नया बस स्टैंड पर स्थित सब्जी मंडी लंबे समय से सब्जी विक्रेता दुकानदारों और आड़तियों के अतिक्रमण की चपेट में है। इस वजह से परिसर बड़ा होने के बावजूद सुबह सब्जी नीलामी होने के दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। कुछ समय पहले परिसर का निरीक्षण करने एसडीएम कुमार शानू देवड़िया ने नपा प्रबंधन को यहां का अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नपा ने बुधवार को सब्जी मंडी के अतिक्रमणकारियों को दो दिन के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसका असर गुरूवार को ही दिखाई दिया। अधिकांश कब्जेधारी सुबह से ही अपना कब्जा खुद ही हटाते दिखाई दिए। इन लोगों ने लोडिंग वाहनों के माध्यम से अपना सामान यहां से अन्यत्र भिजवाया। यह प्रक्रिया दिनभर चलती दिखाई दी। शाम को अधिकांश हिस्से का अतिक्रमण हट गया था। सड़क पर पसरा कीचड़: प्रशासन द्वारा जितना सख्त रवैया अतिक्रमण हटाने को लेकर दिखाया जा रहा हैं। उतनी सख्ती मंडी परिसर की व्यवस्था में सुधार के लिए नहीं दिखाई जा रही। परिसर में प्रवेश करने वाले दोनों ही मार्ग इन दिनों कीचड़ से सराबोर है। इस वजह से किसानों, सब्जी क्रेताओं और विक्रेताओं के साथ ही आम नागरिकों को परिसर में आने-जाने में खासी दिक्कत उठाना पड़ती है। नपा सीएमओ रमाशंकर शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क में सुधार के साथ ही अन्य व्यवस्था भी यहां करवाई जाएगी।

0



Source link