नशामुक्ति की शपथ लेकर छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश – Sagar News

नशामुक्ति की शपथ लेकर छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश – Sagar News



भास्कर संवाददाता | सागर अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 1 से 26 जू

.

इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में संगोष्ठी और शपथ कार्यक्रम हुआ। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक डीएस यादव ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। एफपीएआई के प्रोजेक्ट हेड नीलरतन पात्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यदि यह समय बिना नशे और बुरी संगति के अनुशासन के साथ बिताया जाए तो जीवन सफल हो सकता है। जन जागरण समिति के संयोजक गौरव सिंह राजपूत ने छात्रों और स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने मित्रों व परिजनों को भी नशा नहीं करने देंगे। उन्होंने सशक्त भारत निर्माण का संकल्प दिलाया। छात्रों ने रंगोली बनाकर नशामुक्त भारत का संदेश दिया। प्राचार्य सुधीर तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर सत्यम सिंह चंदेल, समिति सदस्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



Source link