गुरुवार भस्म आरती दर्शन: त्रिपुण्ड, रजत चंद्र, भांग, चन्दन और गुलाब की माला अर्पित कर किया भगवान महाकाल का श्रृंगार – Ujjain News

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:  त्रिपुण्ड, रजत चंद्र, भांग, चन्दन और गुलाब की माला अर्पित कर किया भगवान महाकाल का श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के (4 बजे) भस्म आरती के दौरान पट खोले गए। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शकर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किय

.

कपूर आरती के बाद जटाधारी भगवान महाकाल को मस्तक त्रिपुण्ड, रजत चंद्र, भांग, चन्दन और गुलाब के फूल की माला अर्पित की। रजत मुकुट, त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट और आभूषण के साथ फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म अर्पित करने के बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला अर्पित की। भगवान महाकाल ने गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link