एमपी में एक अक्टूबर से महंगा होगा टाइगर रिजर्व पर्यटन: दस प्रतिशत बढ़ जाएगी एंट्री फीस, विदेशियों को चुकानी होगी दोगुनी राशि – Bhopal News

एमपी में एक अक्टूबर से महंगा होगा टाइगर रिजर्व पर्यटन:  दस प्रतिशत बढ़ जाएगी एंट्री फीस, विदेशियों को चुकानी होगी दोगुनी राशि – Bhopal News



एमपी में नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में घूमना एक अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। सरकार ने मौजूदा प्रवेश टिकट फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। विदेशी पर्यटकों को भारतीय पर्यटकों की बजाय दोगुना टिकट फीस देना होगा। प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उ

.

प्रदेश के ज्यादातर टाइगर रिजर्व में सोमवार से शुक्रवार तक छह लोगों के प्रवेश पर 2400 रुपए और शनिवार-रविवार को 3000 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जाता है। एक अक्टूबर से इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। इसके बाद पर्यटकों को क्रमश: 240 और 300 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे। इसमें जिप्सी का किराया शामिल नहीं है। जिप्सी के लिए पर्यटकों को अलग-अलग पार्क में 2000 से 3500 रुपए तक अतिरिक्त देने पड़ते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों को दो गुना शुल्क चुकाना पड़ता है।

तीन माह बंद रहेंगे पार्क

मानसून के कारण प्रदेश के सभी संरक्षित क्षेत्रों में तीन माह (जुलाई से सितंबर) पर्यटन बंद रहेगी। इसके दो कारण हैं। पहला तो यह ब्रीडिंग सीजन है और दूसरा बारिश के कारण नदी-नालों में काफी पानी रहता है। बारिश के कारण जंगल के रास्ते भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में पर्यटन कराना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी पार्क बंद कर दिए जाते हैं। यानी 1 अक्टूबर को इन पार्कों में फिर से पर्यटन शुरू होगा।

टिकट के दाम बढ़ाने ऐसे हुआ था फैसला

प्रदेश सरकार ने 22 अक्टूबर 2024 को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें मैहर जिले के मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी, भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और इंदौर के रालामंडल अभयारण्य के प्रवेश शुल्क में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसी अधिसूचना में यह भी प्रावधान किया गया था कि प्रदेश के सभी संरक्षित क्षेत्रों (नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व) के प्रवेश शुल्क में हर तीन साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह नीति 2025-26 से प्रभावी हो रही है। इसलिए एक अक्टूबर से सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में घूमना महंगा हो जाएगा।

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद, पांच साल में आए पर्यटक

  • वर्ष 2020-21 में यहां भारतीय पर्यटकों की संख्या एक लाख 20 हजार 800 थी।
  • वर्ष 2021-22 में यह संख्या एक लाख 69 हजार 738 रही।
  • वर्ष 2022-23 में एक लाख 64 हजार 559 पर्यटक पहुंचे।
  • वर्ष 2023-24 में एक लाख 23 हजार 32 पर्यटक आए।
  • वर्ष 2024-25 में मई तक पर्यटकों की संख्या एक लाख 60 हजार 500 रही।

बांधवगढ़ में आने वाले विदेशी पर्यटक

विदेशी पर्यटक मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व को काफी पसंद कर रहे हैं। इनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अकेले बांधवगढ़ की बात करें, तो पिछले 5 वर्ष में भारतीय पर्यटकों की संख्या 7 लाख 38 हजार 637 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85 हजार 742 रही।

वर्ष 2024-25 में कहां कितने विदेशी पर्यटक पहुंचे

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 32 हजार 528
  • कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 हजार 59
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 हजार 201
  • पेंच टाइगर रिजर्व में 13 हजार 127
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10 हजार 38

वर्ष 2023-24 में इतने विदेशी पर्यटक आए

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 25 हजार 894
  • कान्हा टाइगर रिजर्व में 18 हजार 179
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में 12 हजार 538
  • पेंच टाइगर रिजर्व में 9 हजार 856
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 हजार 876

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पांच साल में विदेशी पर्यटकों की स्थिति

  • वर्ष 2020-21 में 109 (कोविड काल)
  • वर्ष 2021-22 में 5 हजार 945,
  • वर्ष 2022-23 में 21 हजार 266
  • वर्ष 2023-24 में 25 हजार 894
  • वर्ष 2024-25 में मई तक 32 हजार 528
  • कुल 8 लाख 24 हजार 379 पर्यटकों की संख्या रही।

ऐसे हुई आमदनी

  • वर्ष 2020-21 में लगभग 4 करोड़ 65 लाख,
  • वर्ष 2021-22 में 11 करोड़ 88 लाख,
  • वर्ष 2022-23 में 13 करोड़ 90 लाख,
  • वर्ष 2023-24 में 14 करोड़ 10 लाख
  • वर्ष 2024-25 में मई माह तक 16 करोड़ 67 लाख
  • 5 वर्षों में टाइगर रिजर्व की लगभग 61 करोड़ 22 लाख की आय

एमपी में 11 नेशनल पार्क

  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  • बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान
  • पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
  • सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
  • संजय-दुबरी राष्ट्रीय उद्यान
  • माधव राष्ट्रीय उद्यान
  • वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
  • जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान

टाइगर रिजर्व एक नजर

टाइगर रिजर्व

जगह (जिला)

कान्हा टाइगर रिजर्व

मंडला और बालाघाट

पेंच टाइगर रिजर्व

सिवनी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

उमरिया

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

नर्मदापुरम

पन्ना टाइगर रिजर्व

पन्ना

संजय-दुबरी टाइगर रिजर्व

सीधी

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व

दमोह और सागर

रातापानी टाइगर रिजर्व

रायसेन और सीहोर

माधव टाइगर रिजर्व

ग्वालियर में शिवपुरी



Source link