Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी की बढ़ी मुश्किलें, 302 समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Madhya Pradesh Samachar03/07/2025
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी की बढ़ी मुश्किलें, 302 समेत कई धाराओं में केस दर्ज


Last Updated:July 03, 2025, 11:42 IST

Raja Raghuvanshi Case Big Update: सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. बता दें पुलिस ने बहन कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

शिलांग मर्डर केस

हाइलाइट्स

  • सृष्टि रघुवंशी की ‘नरबलि’ पोस्ट से मचा बवाल
  • बहन सृष्टि पर दर्ज हुआ केस
  • शिलांग मर्डर केस में नया मोड़
Raja Raghuvanshi Case. मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी हत्या कांड ने पूरे देश को हिला के रख दिया है, और वहीं इस घटना के बाद लोगों के मन में शादी को लेकर डर बैठ गया है. वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले ने काफी तेजी से तूल पकड़ा.शिलांग में हनीमून के दौरान लोग राजा और सोनम की खोज के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहे थे. इसी बीच राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर कई पोस्ट किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए. इन पोस्ट में से कुछ की वजह से अब वे खुद कानूनी पचड़े में फंस गई हैं.

पुलिस ने किया तलब
बता दें कि गुवाहाटी पुलिस ने सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत केस दर्ज किया है. उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में अशांति फैलाने का आरोप लगाया गया है. मिडिया के अनुसार, पुलिस का कहना है कि सृष्टि ने सोशल मीडिया पर ऐसे आरोप लगाए, जो धार्मिक दृष्टिकोण से संवेदनशील माने गए और जिनसे लोगों की भावनाएं आहत हुईं.

मामले की शुरुआत तब हुई जब शिलांग में राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया. इसके बाद सृष्टि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार पोस्ट करना शुरू किया. उनमें से एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि राजा की पत्नी सोनम ने असम में उसकी नरबलि दी है. इस पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया. पोस्ट वायरल होने के बाद असम पुलिस ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए और उसे धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला करार देते हुए आपराधिक मामला दर्ज कर लिया.

सृष्टि का बयान
इस मामले में पुलिस ने सृष्टि को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए तलब भी किया है. हालांकि, अब सृष्टि और राजा के परिवार ने बयान दिया है कि वे असम पुलिस से माफी मांगने को तैयार है और उनका इरादा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था.

यह मामला सोशल मीडिया पर बयानबाजी और कानून के टकराव का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है. जहां एक ओर परिवार अपने गम और संदेह को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इसे सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था का विषय मान रही है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

Location :

Indore,Madhya Pradesh

homemadhya-pradesh

राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी की बढ़ी मुश्किलें, 302 समेत कई धाराओं में केस दर्ज



Source link

Tagged breaking news, case filed against Indore Raja Raghuvanshi sister, guwahati police, Indore Couple News, Raj Kushwaha, Raja Raghuvanshi, raja raghuvanshi murder case, Raja Raghuvanshi sister shrasti raghuwanshi, Raja Raghuvanshi sister shrasti raghuwanshi instagram id, secret behind two mangalsutras, shillong murder case, shrasti raghuwanshi, shrasti_raghuwansh instagram account

Post navigation

⟵ खूंखार बॉलर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कर दी जसप्रीत बुमराह की तुलना, गौतम गंभीर-शुभमन गिल के फैसले को बताया पागलपन
नर्मदापुरम में युवक को कार से खींचा, मारपीट की; VIDEO: 5-6 बदमाशों ने डंडे-लात घूंसों से पीटा, FIR; 2 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद – narmadapuram (hoshangabad) News ⟶

Related Posts

उज्‍जैन महाकाल: क्या है भस्मार्ती का रहस्य और क्यों है 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक जहां है भस्म आरती की मान्यता
उज्‍जैन महाकाल: क्या है भस्मार्ती का रहस्य और क्यों है 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक जहां है भस्म आरती की मान्यता

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिलिंग धार्मिक नगरी जिसे हर कोई अलग अलग नामों से भी जानता है अवंतिका, अवंतिकापुरी, कनकश्रन्गा, उज्जैनी जैसे…

तिनकों और घास से बुना अनोखा घर, तेज हवा और बारिश में भी टिका रहता, प्रकृति का सबसे कुशल कारीगर है ये पक्षी
तिनकों और घास से बुना अनोखा घर, तेज हवा और बारिश में भी टिका रहता, प्रकृति का सबसे कुशल कारीगर है ये पक्षी

Last Updated:January 08, 2026, 17:11 IST Weaver bird house: आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा…

मुंह के छाले से कोलेस्ट्रॉल तक, अमरूद के पत्ते हैं असरदार घरेलू इलाज, सेहत से जुड़ी 5 बड़ी दिक्कतें होंगी दूर
मुंह के छाले से कोलेस्ट्रॉल तक, अमरूद के पत्ते हैं असरदार घरेलू इलाज, सेहत से जुड़ी 5 बड़ी दिक्कतें होंगी दूर

Last Updated:August 31, 2025, 15:43 IST Guava Leaves Benefits: मरूद के पत्ते केवल फल ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories