भूसे के कमरे में मिली 200 लीटर ताड़ी: कीमत करीब 1.08 लाख; आलीराजपुर में अब तक 49 लोगों के खिलाफ एक्शन – alirajpur News

भूसे के कमरे में मिली 200 लीटर ताड़ी:  कीमत करीब 1.08 लाख; आलीराजपुर में अब तक 49 लोगों के खिलाफ एक्शन – alirajpur News


अलीराजपुर में पुलिस ने गुरुवार को चौंगनवाट गांव में छापेमारी कर 200 लीटर अवैध ताड़ी जब्त की है। इसकी कीमत करीब 1.08 लाख है। मामले में अब तक 49 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

.

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिलदार पिता दलु भयडीया के घर के पास छापा मारा। भूसे के कमरे में छिपाकर रखे 9 ड्रम में से प्रत्येक में 200 लीटर ताड़ी मिली।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि अब तक 49 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुल 2747 लीटर अवैध ताड़ी जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1.40 लाख है।

पुलिस टीम ने ताड़ी के खिलाफ कार्रवाई की।

इधर, थाना नानपुर पुलिस ने अवैध ताड़ी परिवहन के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बस भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक ने 2 जुलाई को क्राइम मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को अवैध ताड़ी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।



Source link