एसडीओपी पराग सैनी और जितेंद्र कुमार पाठक।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में गुरुवार देर शाम राज्य पुलिस सेवा (डीएसपी) स्तर के 114 अधिकारियों के तबादले किए गए। नर्मदापुरम जिले से दो एसडीओपी का ट्रांसफर हुआ है, वहीं दो नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
.
सिवनी मालवा में महेंद्र सिंह चौहान, नर्मदापुरम में जितेंद्र पाठक महेंद्र सिंह चौहान, जो अब तक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, भोपाल में उप पुलिस अधीक्षक थे, को कार्यवाहक एसडीओपी सिवनी मालवा बनाया गया है।
जितेंद्र कुमार पाठक, कार्यवाहक उपुअ अअवि पुमु भोपाल, को एसडीओपी नर्मदापुरम पदस्थ किया गया है।
महेन्द्र सिंह चौहान, एसडीओपी सिवनी मालवा बनाया गया।
पराग सैनी का ट्रांसफर इंदौर, कुंवर सिंह मुकाती को बरेली नर्मदापुरम एसडीओपी पराग सैनी का ट्रांसफर सहायक पुलिस आयुक्त, आसूचना, नगरीय पुलिस इंदौर के लिए किया गया है। वे अप्रैल 2022 से नर्मदापुरम एसडीओपी थे। उनके कार्यकाल में साइबर फ्रॉड के एक केस में 1 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई थी। अजाक डीएसपी कुंवर सिंह मुकाती को एसडीओपी बरेली, रायसेन पदस्थ किया गया है।
पहले इटारसी में रह चुके हैं महेंद्र सिंह चौहान महेंद्र सिंह चौहान पूर्व में इटारसी में एसडीओपी रह चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्हें आईजी कार्यालय भोपाल में डीएसपी के रूप में पदस्थ किया गया था। अब सिवनी मालवा में एसडीओपी के रूप में वापसी हुई है।