मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR: शराब ठेके से एक लाख महीने की फिरौती मांगने, मारपीट और SC-ST एक्ट में केस – Mandsaur News

मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR:  शराब ठेके से एक लाख महीने की फिरौती मांगने, मारपीट और SC-ST एक्ट में केस – Mandsaur News


करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर।

मंदसौर में करणी सेना परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर एक गंभीर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों से 1 लाख रुपए महीना देने की फिरौती मांगी। मना करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक गाल

.

घटना 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव की है। उसी दिन FIR भी दर्ज हुई थी। लेकिन इस पूरे मामले का वीडियो गुरुवार को को सोशल मीडिया पर सामने आया।

पीड़ित बोले- हमें धमकी दी गई, जातिसूचक शब्द कहे पीड़ित कर्मचारी ऋतिक ने बताया कि वह और उसके साथी ऑफिस में थे। तभी पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह और नागेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर महीने 1 लाख रुपए दोगे, तभी ठेका चलेगा। मना करने पर मारपीट की गई और कहा कि हम जीवन सिंह शेरपुर के आदमी हैं।

मारपीट में कर्मचारी पुष्कर को गंभीर चोट आई है, जो अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने गाली-गलौज में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मारपीट में पुष्कर को गंभीर चोट आई है और वह इलाजरत है।

पीड़ित कर्मचारी ऋतिक।

सात लोगों पर FIR

एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।

एसपी ने बताया कि शेरपुर के खिलाफ मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में पहले से 12 केस दर्ज हैं।

शेरपुर बोले- राजनीतिक साजिश इस संबंध में दैनिक भास्कर ने जब जीवन सिंह शेरपुर का पक्ष जानना चाहा तो उनका कहना था कि प्रशासन जानबूझकर अपराधी बनाना चाह रहा है। पुलिस उन पर झूठे मुकदमे दायर कर रही है। वह आरोपियों को जानते जरूर हैं लेकिन उनका आरोपी पक्ष से कोई लेना-देना नहीं है।

जीवन सिंह शेरपुर ने यह भी कहा कि वह 5 तारीख को अपने समर्थकों के साथ मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।



Source link