Madhya Pradesh Coronavirus Latest News: Suraj Chandra, a resident of Bhopal Neelbad donated plasma at Hamidia Hospital | भोपाल में एक परिवार पहले जिंदगी से जूझा; जीत कर लौटा तो दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आया

Madhya Pradesh Coronavirus Latest News: Suraj Chandra, a resident of Bhopal Neelbad donated plasma at Hamidia Hospital | भोपाल में एक परिवार पहले जिंदगी से जूझा; जीत कर लौटा तो दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Coronavirus Latest News: Suraj Chandra, A Resident Of Bhopal Neelbad Donated Plasma At Hamidia Hospital

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के सुरेश चंद्रा ने कोरोना की जंग जीतने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट किया, जिससे दूसरों की जान बचाई जा सके।

  • राजधानी के नीलबड़ निवासी सूरज चंद्रा ने हमीदिया अस्पताल में डोनेट किया प्लाज्मा
  • हमीदिया अस्पताल में अब तक 32 लोग कर चुके हैं प्लाज्मा डोनेट, सभी मरीजों को चढ़ाया गया

राजधानी में नीलबड़ निवासी एक परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए थे। 10 दिन के इलाज के बाद वह कोरोना की जंग जीतकर लौटे तो उन्होंने फैसला किया कि वह अब दूसरों की जान बचाने में मदद करेंगे। उन्होंने गुरुवार को हमीदिया अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट किया, जो कोरोना के गंभीर मरीज को चढ़ाया गया है। हमीदिया अस्पताल में अब तक 32 कोरोना वॉरियर्स ने प्लाज्मा डोनेट किया है। ये सभी प्लाज्मा कोरोना संक्रमितों को चढ़वाए जा चुके हैं।

भोपाल में कोरोना की जंग जीत चुके लोग अब प्लाज्मा डोनेट कर दूसरे कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। भोपाल के सूरज चंद्रा (34) ने गुरुवार को हमीदिया अस्पताल में प्लाज्मा डोनेशन कर एक कोरोना मरीज की जिंदगी बचाने का काम किया।

मेरा पूरा परिवार हो गया था संक्रमित: सूरज चंद्रा
कोरोना वॉरियर सूरज ने बताया कि 13 जुलाई को उन्हें कोरोना संक्रमित होने का पता चला तो अपनी जांच कराई। पॉजिटिव आने पर पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती हुए। जहां उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से जल्दी ही संक्रमण पर जीत हासिल किया।

कोरोना के इलाज के दौरान ही तय कर लिया था, प्लाज्मा डोनेट करुंगा
सूरज चंद्रा ने कहा कि उसके संपर्क में आने से उनकी मां, पत्नी एवं बच्चा भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन सभी चिरायु अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। जिसके बाद वह भी 10 दिनों में स्वस्थ होकर घर लौट आए। सूरज ने कहा कि मैंने अस्पताल में इलाज के दौरान ही तय कर लिया था कि प्लाज्मा डोनेट करुंगा, जिससे दूसरों की जिंदगी को बचाया जा सके। इसलिए हमीदिया अस्पताल में पहुंचकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया। ताकि जरूरत के अनुसार गंभीर कोरोना मरीजों की जान बचाई जा सकें। सूरज ने भोपाल के कोरोना वरियर्स अपील भी की है कि सभी लोग आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट कर किसी अन्य संक्रमित गंभीर की जान बचाएं।

32 लोग कर चुके हैं प्लाज्मा डोनेशन
हमीदिया अस्पताल के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. उमेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि अब तक 32 लोग प्लाज्मा डोनेशन कर चुके है। इसमें आम लोगों के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, हमीदिया अस्पताल के रेजीडेंट और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा डोनेशन का फायदा लगातार देखने को मिल रहा है, हमारे पास 32 लोग डोनेशन कर चुके हैं, लेकिन एक भी प्लाज्मा स्टोर नहीं करना पड़ा, सभी चढ़ा दिए गए।

0



Source link