भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की हालत गंभीर: रात में छत पर सोते समय घटना, नीमच के कैंट इलाके की घटना – Neemuch News

भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की हालत गंभीर:  रात में छत पर सोते समय घटना, नीमच के कैंट इलाके की घटना – Neemuch News



नीमच के कैंट थाना क्षेत्र के गांव भरभड़िया में सांप के काटने से दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। 15 वर्षीय निकिता और 9 वर्षीय भावेश छत पर बने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे निकिता की नींद खुली। उसने कमरे में सांप देखा।

.

इसी दौरान सांप ने दोनों भाई-बहन को काट लिया। निकिता ने तुरंत अपने माता-पिता को जगाया। परिजन रात में ही निकिता को जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज शुरू हुआ।

सुबह 5 बजे भाई भावेश की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे। निकिता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। भावेश को एनआरसी वार्ड में भर्ती किया गया है।

दोनों बच्चे कमलेश बावरी के हैं और भरभड़िया के रहने वाले हैं। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।



Source link