Municipal Corporation to remove illegal encroachment in Ujjain Prajapati Nagar | नाले की जमीन पर बना लिए अवैध मकान, जेसीबी लेकर निगम ढहाने पहुंची तो जमकर हुई हुज्जत, पुलिस ने चांटे मार किया शांत

Municipal Corporation to remove illegal encroachment in Ujjain Prajapati Nagar | नाले की जमीन पर बना लिए अवैध मकान, जेसीबी लेकर निगम ढहाने पहुंची तो जमकर हुई हुज्जत, पुलिस ने चांटे मार किया शांत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Municipal Corporation To Remove Illegal Encroachment In Ujjain Prajapati Nagar

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया।

  • नीलगंगा क्षेत्र के प्रजापति नगर में नाले की जमीन पर 4 से 5 अवैध निर्माण कर लिए गए थे
  • मकान मालिकों का आरोप – निगम ने बिना नोटिस दिए निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की

नीलगंगा क्षेत्र के प्रजापति नगर में नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान रहवासियों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने मैदान संभाला और अतिक्रमणकारियों को बलपूर्वक हटाया। इस दौरान हंगामा कर रहे कुछ लोगों को पिटाई भी खाना पड़ी। टीम ने जेसीबी की मदद से नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

दो जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण को तोड़ा गया।

दो जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण को तोड़ा गया।

मिली जानकारी अनुसार निगम को शिकायत मिली थी कि प्रजापति नगर में कुछ लोगों ने सरकारी नाले पर दुकान-मकान बना लिए हैं। अवैध निर्माण के कारण तेज बारिश में पानी निकलने में दिक्कत आएगी। ऐसे में क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। सूचना के बाद निगम की टीम पुलिस-प्रशासन के साथ जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची। टीम को क्षेत्र में देख हंगामा मच गया। लोगों ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया। एक युवक तो जमकर हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस पर उसे बलपूर्वक समझाया गया। युवक को पकड़कर पुलिस काफी दूर खदेड़ते हुए ले गई। इस दौरान जवानों ने उसकी खातिरदारी की और उसे गाड़ी में बिठा लिया। युवक को बचाने पहुंचे लोगों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई।

मकान टूटता देख युवक ने पुलिस से भी हुज्जत की।

मकान टूटता देख युवक ने पुलिस से भी हुज्जत की।

दुकानदार और घर के मालिक नगर निगम की टीम पर आरोप लगा रहे हैं कि बिना नोटिस दिए दुकान और मकान तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची, जिसके कारण से अपना सामान भी बचा नहीं पाए और काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। किराए से दुकान संचालित करने वाले गजराज सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 10 बजे टीम आई और कहा कि नाला निकल रहा है, सामान हटा लो, दुकान-मकान को तोड़ना है। इसके बाद आधा-अधूरा सामान निकाल पाए, जो सड़क पर पड़ा है। हमें ना तो मकान मालिक ने सूचना दी, ना तो निगम की ओर से सूचित किया गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि प्रजापति नगर में शासकीय नाले में तीन-चार अवैध मकान बना लिए गए थे। निगम की टीम ने मकान मालिकों को पहले सूचना देकर शुक्रवार को कार्रवाई की है।

नाले की जमीन पर दुकान बनाकर किराए से दे दी थी।

नाले की जमीन पर दुकान बनाकर किराए से दे दी थी।

0



Source link