देवास में उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन ने शुक्रवार को मोहर्रम पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एमजी रोड और जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्ष
.
थाना नाहर दरवाजा से कोतवाली थाने तक का पैदल भ्रमण भी किया। इस दौरान एसपी पुनीत गेहलोद, एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया, एएसपी ट्रैफिक एचएन बाथम, डीएसपी संजय शर्मा और अन्य थाना प्रभारी मौजूद रहे।
देवास पुलिस ने मोहर्रम पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस जनता से संवाद स्थापित कर रही है। शहर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है। पुलिस का प्रयास है कि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।