भजनों की धुन पर थिरक रही महिलाएं: 125 साल पुराने मंदिर में 24 घंटे अखंड राम नाम पाठ, सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प – Harda News

भजनों की धुन पर थिरक रही महिलाएं:  125 साल पुराने मंदिर में 24 घंटे अखंड राम नाम पाठ, सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प – Harda News


हरदा शहर के गढ़ीपुरा स्थित ऐतिहासिक पट्टाभिराम मंदिर में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना हुआ है। 125 साल पुराने इस मंदिर में 3 जुलाई से शुरू हुआ आठ दिवसीय महोत्सव हर दिन नई भक्ति लहर लेकर आ रहा है।

.

महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को इंदौर के गीतांजलि बहन मंडल की महिलाओं ने पारंपरिक भजनों से भगवान श्रीराम की आराधना की। खास बात रही कि महिलाओं ने हरदा से अयोध्या तक रामजी की पालकी यात्रा का सजीव चित्रण कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

125वीं वर्षगांठ पर सवा करोड़ रामनाम जप का संकल्प मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनंता गोडबोले ने बताया कि यह मंदिर श्री सद्गुरु ब्रह्म चैतन्य महाराज गोंदवलेकर द्वारा स्थापित है और इस वर्ष इसकी 125वीं वर्षगांठ है। इस उपलक्ष्य में सवा करोड़ राम नाम जप का संकल्प लिया गया है। मंदिर में 24 घंटे अखंड राम नाम माला जप जारी है।

एक ही तरह की वेशभूषा में महिलाएं पहुंची मंदिर।

भजन मंडलियां कर रहीं अलग-अलग पहरों में प्रस्तुति महोत्सव के दौरान सुबह से दोपहर तक महिला मंडल और रातभर पुरुष भजन मंडलियां राम सत्ता के माध्यम से भजनों की प्रस्तुति दे रही हैं। हर दिन नए भजन, नए स्वर, लेकिन एक ही भाव — राम भक्ति।

7 जुलाई को महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के सदस्य पारंपरिक पोशाक में गणपति अथर्वशीर्ष का सामूहिक पाठ करेंगे। वहीं गुरु पूर्णिमा के दिन, 10 जुलाई को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी और दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण होगा।

विदेशों तक फैली है मंदिर की ख्याति ​​​​​​​हर साल इस मंदिर में देशभर के महानगरों सहित विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। विश्व शांति और कल्याण की भावना से यहां राम नाम जप और भक्ति का अलौकिक संगम देखने को मिलता है।



Source link