MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।
1. लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, उफान पर नर्मदा नदी मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मंडला और नरसिंहपुर में नर्मदा नदी उफान पर है। उमरिया में जोहिला डैम के दो गेट खोले गए हैं। सागर से बेगमगंज और ग्यारसपुर जाने वाला मार्ग बंद हो गया। डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर मिट्टी बहकर आ गई। जिससे कई वाहन फंस गए। पूरी खबर पढ़ें..
2. करणी सेना परिवार का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ उनके समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। जीवन सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी देखने को मिली है। पूरी खबर पढ़ें..
3. जुबान फिसली, विजयवर्गीय ने हेमंत खंडेलवाल के लिए कहा मुर्दाबाद
इंदौर में मीडिया से बात कर रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसल गई। वे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए मुर्दाबाद बोल गए। पास में बैठे विधायक मधु वर्मा ने उन्हें कहा कि मुर्दाबाद नहीं जिंदाबाद। तब विजयवर्गीय बोले- हां यार जिंदाबाद। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों को इसे डिलीट करने को कहा। पूरी खबर पढ़ें..
4. पुजारी ने मंदिर में दो बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने पीटा छतरपुर में 60 वर्षीय पुजारी पर मंदिर में दो बच्चियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। बच्चियों के परिजन जब मंदिर पहुंचे तो पुजारी ने त्रिशूल से हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों ने उसे पीट दिया। शुक्रवार देर रात परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें..
5. पटवारी बोले- आरक्षण रोकने बीजेपी ने वकीलों को 50 करोड़ दिए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाए कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने से रोकने के लिए वकीलों को 50 करोड़ से ज्यादा रुपए दिए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण के लिए आंदोलन करेगी। वहीं सीएम ने कहा है कि हम आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, कांग्रेस ने तो केवल भ्रम फैलाया था। पूरी खबर पढ़ें
6. पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप: खुद को कैंची मारी देवास में एक युवक ने खुद को कैंची मारकर घायल कर लिया। उसने पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। युवक ने कहा कि पत्नी बच्चों से भी मिलने नहीं देती। एक साल से पत्नी और ससुराल वाले ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। पूरी खबर पढ़ें..
7. राजा मर्डर: पार्षद बोला- सोनम को चौराहे पर कोड़े मारकर फांसी दो इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या हत्या मामले में कांग्रेस की महिला पार्षद रूबिना इकबाल ने सोनम पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि उसने केवल अपने पति की हत्या नहीं की, बल्कि इंदौर की छवि और समाज में रिश्तों की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाई है। सोनम को चौराहे पर खड़ा कर कोड़े मारे जाएं और फिर फांसी दी जाए। पूरी खबर पढ़ें..
8. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ी कार-स्कूटी, वीडियो आया सामने

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक युवक कार लेकर सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 6 में घुस गया। वह ट्रैक के किनारे तक कार दौड़ाता रहा। वहीं एक दूसरा युवक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते देखा गया। मामला शनिवार अलसुबह का है। वहां मौजूद यात्रियों ने युवकों का वीडियो बना लिया। आरपीएफ जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें..
9. पेट्रोल पंप पर लूट के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, 4 आरोपी गिरफ्तार भिंड जिले के गोहद कस्बे में पांच दिन पहले कनिष्का पेट्रोल पंप पर हुई लूट का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले शनिवार तड़के करीब 3-4 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। टीआई के हाथ में भी चोट आई। पूरी खबर पढ़ें..
10. पेट्रोल टैंकर ने टीआई की कार को टक्कर मारी, टीआई अस्पताल में भर्ती भोपाल में बिलखिरिया थाने के टीआई उमेश चौहान की कार को पेट्रोल से भरे टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टीआई की कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर खंबे से टकराकर रुक गई। इस हादसे में टीआई घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें..