इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया। इस बार भोपाल को 52 CA मिले हैं। वहीं, नेही अग्रवाल ने CA फाइन में 410 अंक के साथ
.
इनमें से कुछ ऐसे होंगे, जिन्होंने पहले ही दूसरे ग्रुप को क्लियर कर रखा होगा। ऐसे में वे सभी भी अब CA बन चुके हैं। एक अनुमान से इस बार भोपाल को लगभग 52 CA मिलने का अनुमान है। CA फाइनल के साथ फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। हालांकि, इनकी जिलेवार रिपोर्ट तैयार करने में समय लग रहा है।
भोपाल में CA फाइनल के टॉपर्स
नाम | रैंक |
नेही अग्रवाल | 410 |
चेतन साहू | 375 |
अभिषेंक रघुवंशी | 373 |
दिपांशी मित्तल | 371 |
प्राची जैन | 364 |
ईशान ने CA फाउंडेशन में किया टॉप ईशान मुकेश मंगल ने CA फाउंडेशन में 318 अंक के साथ सिटी टॉप किया है। ईशान ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे पिता मुकेश मंगल और माता ज्योति मंगल का अहम योगदान है। उन्होंने 12वीं कक्षा 98% अंकों के साथ पास की है। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही, सीए फाउंडेशन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

सीए बनने के लिए 3 लेवल से गुजरना होता है
- CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनने के लिए कुल तीन स्तरों पर परीक्षाएं देनी होती हैं। इसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल शामिल है।
- पहला स्तर CA फाउंडेशन का होता है। यह 12वीं के बाद होता है और इसमें चार पेपर होते हैं। इन सभी को पास करने के बाद ही आप अगले चरण में जा सकते हैं।
- दूसरा स्तर CA इंटरमीडिएट का होता है। इसमें कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 और ग्रुप 2, हर ग्रुप में 3-3 पेपर होते हैं। इंटरमीडिएट क्लियर करने के बाद, आपको 3 साल की आर्टिकलशिप (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) करनी होती है, जो सीए बनने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान आप किसी अनुभवी सीए के अधीन काम करके व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं।
- अंतिम स्तर CA फाइनल का होता है। इसमें भी कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 और ग्रुप 2, हर ग्रुप में 3-3 पेपर होते हैं। सभी फाइनल पेपर और आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद ही आप इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सदस्य बन सकते हैं। एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में प्रैक्टिस कर सकते हैं।