टीकमगढ़ में नायकों के मोहल्ला स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में रविवार शाम 4 बजे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या धाम से श्रीराम जी महाराज पधारे। वे अयोध्या के श्रीराम हर्षण कुंज के संत स्वामी श्रीराम हर्षण दास महाराज के
.
उन्होंने भक्तों से कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु और शिष्य के पवित्र बंधन का प्रतीक है। यह दिन गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है।
गुरु ज्ञान और मार्गदर्शन का स्रोत होते हैं। उनके मार्गदर्शन में शिष्य आध्यात्मिक रूप से विकसित होते हैं। कार्यक्रम में धार्मिक भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
श्रीराम जी महाराज ने भक्तों को प्रवचन सुनाए।
भक्तों ने महाराज की दीक्षा ली
गुरु पूजन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर करीब 20 भक्तों ने महाराज की दीक्षा भी ली। कार्यक्रम में श्रीराम जी महाराज ने भक्तों को धर्म शास्त्रों के अनुसार सदमार्ग पर चलने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महेंद्र द्विवेदी, राकेश नायक, अरविंद नायक, रामकिशन नायक, बद्री प्रसाद नायक, कीर्ति गुप्ता, गोविंद पटेरिया समेत कई लोग उपस्थित रहे।