MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम बेकाबू! जबलपुर-शहडोल में आफत की बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम बेकाबू! जबलपुर-शहडोल में आफत की बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी


Live now

Last Updated:

Weather in madhya pradesh : मध्यप्रदेश में तेज़ बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं. जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोलने पड़े हैं, वहीं नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है.

MP Weather Alert: प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सिस्टम और ट्रफ लाइन के चलते पूर्वी मध्यप्रदेश में अधिक वर्षा की संभावना है. जबलपुर, मंडला, डिंडोरी सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहीं भोपाल में देर रात झमाझम बारिश से बड़े तालाब का जलस्तर भी बढ़ गया है.

जबलपुर, मंडला, उमारिया और अनूपपुर में जिला प्रशासन ने तेज बारिश के चलते दो दिन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेडी में सबसे ज्यादा 180.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं जैतपुर (शहडोल) में 170 मिमी, मऊगंज में 121 मिमी, जुन्नरदेव (छिंदवाड़ा) में 181.4 मिमी, गोहपरु (शहडोल) में 91 मिमी और पाटन (जबलपुर) में 86 मिमी बारिश हुई.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और दमोह में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर और पांढुर्णा जैसे जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी है. साथ ही भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सागर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

जाने अधिकतम/न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा खजुराहो (छतरपुर) में 34.4 डिग्री, दतिया/श्योपुर में 34.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री और शिवपुरी में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं खरगोन/खंडवा में 18 डिग्री, नरसिंहपुर में 18.4 डिग्री, राजगढ़ में 21 डिग्री और बैतूल में 21.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 35.4 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा उज्जैन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, भोपाल का 29.2 डिग्री, इंदौर का 28.2 डिग्री और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

homemadhya-pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम बेकाबू! जबलपुर-शहडोल में आफत की बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट



Source link