बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय ग्राम कोटवार अलकेश बिसोने की मौत हो गई। अलकेश बाइक से चिरापटला बैंक से पैसे निकालने गए थे। लौटते वक्त दोपहर में एक अज्ञात बुलेरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
.
हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से चिचोली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जांच प्रभारी दिनेश निमोडा ने बताया कि अलकेश की हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें बैतूल के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां रात करीब 3 बजे ICU में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मर्ग चिचोली थाने भेजी गई कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की मर्ग डायरी चिचोली थाना भेजी जा रही है। मृतक अलकेश अपने पिता की कोटवारी का काम संभाल रहे थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अविवाहित थे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।