सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ ने तीर्थ क्षेत्र कुराना में आयोजित मिलन समारोह में स्वच्छता और जीवदया का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान आदिनाथ की मूलनायक प्रतिमा के दर्शन और भक्तांबर पाठ से हुई।
.
प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि ग्रुप भोपाल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चलाएगा। अध्यक्ष मनोज जैन मन्नू ने कहा कि हर नागरिक को सफाई और हरियाली के प्रति जिम्मेदार बनाना उद्देश्य है। महिला सदस्य भी सक्रिय रहेंगी। ग्रुप ने कार्य योजना तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।