सेवा का संकल्प जन कल्याण समिति द्वारा श्रावण मास के अवसर पर 25 से 28 जुलाई तक नर्मदापुरम से भोपाल तक पैदल कांवड़ यात्रा आयोजित की गई है। तैयारियों को लेकर मानस भवन श्यामला हिल्स में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था प्रमुख चेतन भार्गव ने की। तय हुआ कि
.
यह यात्रा 28 जुलाई को श्रावण सोमवार को बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचेगी। समिति के प्रकाश मालवीय ने बताया कि यात्रा मार्ग में श्रद्धालु पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण करेंगे।