Brendon Mccullum Hits hundred in IPL first ever match between KKR vs RCB in 2008 and this match create history | ब्रैंडन मैक्कुलम के धमाके से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ था IPL का सबसे पहला मैच

Brendon Mccullum Hits hundred in IPL first ever match between KKR vs RCB in 2008 and this match create history | ब्रैंडन मैक्कुलम के धमाके से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ था IPL का सबसे पहला मैच


नई दिल्ली: अगले महीने की 19 तारीख से आईपीएल 13 की शुरुआत यूएई में होनी है. इससे पहले अगर 12 साल पीछे 2008 के उस दौर पर गौर किया जाए, जहां से भारतीय क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग नाम के सबसे बड़े टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदय हुआ था. सबको लग रहा था कि यह लीग इतना लंबा नहीं चलेगा लेकिन देखते-देखते 12 साल हो गए.

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास: ये हैं डेथ ओवर्स के 5 सिक्सर किंग्स

आईपीएल मौजूदा समय में क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है. आईपीएल की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ाने में अगर किसी मैच का सबसे बड़ा हाथ है तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच हुए आईपीएल उद्घाटन मैच का है, जिसने यह साबित कर दिया था कि आईपीएल का इतिहास काफी लंबा और अनोखा रहेगा. 

गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2008 में आईपीएल नाम की आंधी इंडियन घरेलू क्रिकेट में कदम रख रही थी. आईपीएल का सबसे पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच था. बैंगलौर का चिन्नास्वामी स्टेडियम खचाखच दर्शकों से भरा था, आखिरकार पहली बार भारतीय क्रिकेट में कुछ नया हो रहा था. आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया दूसरी ओर प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली की टीम भी तैयार थी और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलते ही कप्तान गांगुली और ब्रैंडन मैक्कुलम की जोड़ी क्रीज पर उतरी.

ब्रैंडन मैक्कुलम ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर मैदान पर आए थे और फिर उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया. मैक्कुलम नाम की सुनामी चिन्नास्वामी मैदान पर बैंगलौर के गेंदबाजों को अपने साथ बहाकर ले गई.मैक्कुलम ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए चौकों और छक्कों की बारिश कर दी. मैक्कुलम ने अपनी आतिशी पारी के दौरान उस समय का अपना निजी और टीम का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके तहत आईपीएल का सबसे पहला मैच ही इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. 

आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया मैच आईपीएल का सबसे यादगार मैच है. ब्रैंडन मैक्कुलम ने नाबाद रहते हुए 73 गेंदों में 10 चौके और 13 छक्कों के दम पर तूफानी 158 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. साथ ही केकेआर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाए. जिसके जवाब में आरसीबी की पूरी टीम महज 82 रनों पर ढ़ेर हो गई और कोलकाता ने अपने पहले ही मैच में 140 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. 





Source link