अशोकनगर बॉर्डर पर कांग्रेस विधायकों का काफिला रोका: कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, बोले- हम लूट डकैती करने नहीं, न्याय की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं – Shivpuri News

अशोकनगर बॉर्डर पर कांग्रेस विधायकों का काफिला रोका:  कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, बोले- हम लूट डकैती करने नहीं, न्याय की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं – Shivpuri News


अशोकनगर में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह और शिवपुरी जिले के प्रभारी व जौरा विधायक पंकज उपाध्याय के काफिले को इंदार थाना पुलिस ने शिवपुरी-अशोकनगर बॉर्डर पर रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई

.

बताया गया कि दोनों विधायक दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर की ओर जा रहे थे। इंदार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर काफिला रोक लिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही नारेबाजी की और पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।

हमें रोककर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध शराब और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती, लेकिन जब विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करता है तो उसे रोका जाता है। “हम न्याय की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं, न कि कोई अपराध करने।”

विधायकों ने कहा- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश विधायक कैलाश कुशवाह और पंकज उपाध्याय ने पुलिस की कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है।

क्या है मामला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर को फर्जी बताते हुए अशोकनगर में “न्याय सत्याग्रह” का आयोजन किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह, उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। शिवपुरी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह में भाग लेने पहुंचे हैं।



Source link