BJP के मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘दुपट्टा’ देख बौखलाई कांग्रेस, बोली- कसक अभी बाकी है! | bhopal – News in Hindi

BJP के मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘दुपट्टा’ देख बौखलाई कांग्रेस, बोली- कसक अभी बाकी है! | bhopal – News in Hindi


इंदौर. मध्य प्रदेश में बाय इलेक्शन की तैयारियां तेज हो गई है. 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (MP By-Election) की तैयारी में लगी बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल संभाग में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है. तीन दिन के इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल रहे. कांग्रेस से बीजेपी में आए सिंधिया सदस्यता अभियान के बहाने अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं और अपने समर्थकों से पार्टी बदलवा कर कांग्रेस के लिए मुश्किल भी खड़ी कर हैं, इसलिए कांग्रेस भी उन पर लगातार निशाना साध रही है.

सिंधिया के गमछे ने कांग्रेस को दिया मौका

कमलनाथ सरकार गिराकर बीजेपी ज्वाइन करने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गमछे की वजह से कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. शनिवार को बीजेपी के मंच में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द सिंह तोमर और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ दीप प्रज्जवलित करते दिखाई दिए. इस दौरान उनके गले में बीजेपी के बजाय तिरंगा गमछा गले में डला हुआ था, जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने बीजेपी का गमछा गले में पहने हुए था.

कांग्रेस ने साधा निशानाऐसे में कांग्रेसी सिंधिया पर तंज कस रहे हैं. उनका कहना है कि सिंधिया अभी भी दिल से कांग्रेसी हैं, भले ही वो कर्म से भाजपाई हो गए हों. कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘महाराज ने पार्टी भले ही बदल ली है,लेकिन गमछा नहीं बदला है. कुछ कसक अभी भी बाकी है शायद!!

ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार से कांग्रेस ने पूछा- शनिवार-रविवार ‘लॉकडाउन’ तो कैसे खुले शराब ठेके? 

तो वहीं कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर और प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भाजपा में गये हो तो हिम्मत दिखाओ, अपनी ट्विटर प्रोफ़ाइल पर लिखो  भाजपा नेता और गले में कांग्रेस का दुपट्टा नहीं सिर्फ़ भाजपा का दुपट्टा पहनो. क्या सोचते है कि कांग्रेस का दुपट्टा पहनने से कांग्रेसी माफ़ कर देंगे?





Source link