मुरैना में डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर: पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल; रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे दोनों – Morena News

मुरैना में डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर:  पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल; रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे दोनों – Morena News


मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सराय छोला थाने के पास एक डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और डंपर के पहिए के नीचे आ गई।

.

डंपर के पहिए के नीचे आई महिला, मौत

रामनगर निवासी जदुवीर सिंह तोमर अपनी पत्नी कुसमा देवी (56) के साथ धौलपुर से मुरैना लौट रहे थे। हादसे में जदुवीर को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे में पति जदुवीर सिंह तोमर भी घायल हो गया।

जदुवीर का आरोप है कि हादसे के बाद कई वाहन चालकों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। सराय छोला थाने की गाड़ी और NHAI का वाहन भी मौके पर आया, लेकिन मदद नहीं की।

बाद में लोगों के जाम लगाने पर NHAI की एंबुलेंस आई। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम बुधवार को किया जाएगा। जदुवीर ने बताया कि वह रजौधा चौकी के अंतर्गत मांधाता गांव के निवासी हैं।



Source link