पुलिस ने मंगलवार को सुबह कैंसर पहाड़ी अवाड़पुरा के रास्ते पर दो बाइक सवार बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ दिया। इस शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने 10 हजार के ईनामी अंतरराज्यीय बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी बाइक लेकर भाग गया। जिले
.
इस लुटेरी गैंग की 10 घंटे में 49 किलोमीटर घेराबंदी के साथ पुलिस ने तीन घंटे में दो एनकाउंटर किए। पहले एनकाउंटर में बदमाश ने पड़ाव स्थित डीएम अस्पताल पर पुलिस आरक्षक को गोली मारी। यहां से भागने पर पुलिस ने बदमाशों को अवाड़पुरा से कैंसर पहाड़ी पर भागते समय घेरा, तब तक बदमाश ने फिर गोली चलाई तो पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। पकड़े गए बदमाश पर नागदा (उज्जैन) में हुई लूट में 10 हजार का इनाम घोषित है। इसके साथियों की डबरा, दतिया भिंड व उज्जैन में हुई 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार शॉर्ट एनकाउंटर में अंतरराज्यीय इनामी लुटेरा पकड़ा गया है। लुटेरे के भागे साथी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दी जा रही है।
वांटेड सौरभ से मुलाकात की सूचना पर पुलिस सक्रिय
क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि महाराजपुरा में चेन लूट में वांटेड सौरभ राजावत डबरा में कौशल गुर्जर से मिलने जा रहा है। सूचना पर एसएसपी ने एएसपी कृष्ण लालचंदानी को टीम बनाकर घेराबंदी कराने के निर्देश दिए। सूचना पर डबरा से यशवंत गोयल व टेकनपुर चौकी प्रभारी बलवीर सिंह के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को घेराबंदी के लिए लगाया। टीम जब डबरा पहुंची तब तक कौशल गुर्जर भाग गया। पता चला कि वह ग्वालियर में बहन को देखने गया है।
पड़ाव से भागे कैंसर पहाड़ी पर फिर घेरा, शॉर्ट एनकाउंटर
पड़ाव से भागने के बाद बदमाशों की लोकेशन देर रात 3 बजे कैंसर पहाड़ी पर मिली। इस पर कंपू थाना प्रभारी एमएम मालवीय के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर सुबह 4 बजे दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने बदमाश कौशल गुर्जर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा साथी भाग गया।
सिपाही को गोली लगते ही भाग गए दोनों बदमाश
इस पर तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम पड़ाव स्थित अस्पताल पहुंचकर कौशल का इंतजार किया। कौशल अपने साथी उदयवीर गुर्जर के साथ बाहर निकला तब क्राइम ब्रांच की टीम ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। बदमाश कौशल के पीछे लगी एक पिस्टल को पुलिस कर्मी जेनेंद्र ने छीन लिया। इसी दौरान कौशल ने एक ओर से कट्टा निकाल आरक्षक जेनेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों बदमाश पुलिस कर्मियों से छूट गए। जैनेंद्र के गोली हाथ में लगी लगी।