After killing the guard in Palasia, the miscreants ran through the door from outside, police started investigating | पलासिया के एक अपार्टमेंट में गार्ड की हत्या करने के बाद बाहर से दरवाजा लगाकर भागे बदमाश, पुलिस छानबीन में जुटी

After killing the guard in Palasia, the miscreants ran through the door from outside, police started investigating | पलासिया के एक अपार्टमेंट में गार्ड की हत्या करने के बाद बाहर से दरवाजा लगाकर भागे बदमाश, पुलिस छानबीन में जुटी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • After Killing The Guard In Palasia, The Miscreants Ran Through The Door From Outside, Police Started Investigating

इंदौर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रात को जब दूसरा गार्ड पहुंचा तो पहले वाला गार्ड मृत मिला।

  • मृतक का नाम रामबाबू राजपूत है, वह राजीव नगर के एससीएम नंबर 113 में रहता था
  • माय होम होटल के पीछे तीसरी गली में स्थित शुभ लाभ अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता था

शहर के पलासिया थाना इलाके में गार्ड की हत्या करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह क्षेत्र में 15 दिन में दूसरी हत्या है। इससे पहले रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

पलासिया टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक, एक अपार्टमेंट में गार्ड की हत्या करने के बाद बदमाश बाहर से दरवाजा लगाकर भाग गए। मृतक का नाम रामबाबू राजपूत (45) है। वह रजीव आ‌वास नगर एससीएम नंबर 113 में रहता था। मृतक माय होम होटल के पीछे तीसरी गली में स्थित शुभ लाभ अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता था। वह 20 दिन पहले ही यहां पर चौकीदारी के लिए आया था। यहां पर 2 शिफ्ट में 2 गार्ड आते हैं। मृतक सुबह आया था। रात को जब दूसरा गार्ड पहुंचा तो पहले वाला गार्ड मृत मिला। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चला है। पुलिस अभी घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।

घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस।

घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस।

0



Source link