किसानों को सौगात, जल कर माफ, पढ़ें एमपी कैबिनेट के फैसले

किसानों को सौगात, जल कर माफ, पढ़ें एमपी कैबिनेट के फैसले


भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई अहम फैसले लिए है. बैठक के बाद डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई से 19 जुलाई तक विदेश यात्रा पर रहेंगे. सीएम दुबई और स्पेन की यात्रा पर जाएंगे.

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने बताय कि विदेश यात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देंगे. लुढ़ियाना से करीब 15 हजार करोड़ का निवेश मिला है. इससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा.

10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा उत्साव प्रदेश के सभी स्कूलों में मनाया जाएगा

2 दिवसीय आयोजन में कई कार्यक्रम किए जाएंगे

लाडली बहनों को राखी पर मोहन सरकार का तोहफा

1500 रुपये की राशि की जाएगी खातों में ट्रांसफर

एमपी के सीएम प्रदेश में निवेश लाने के लिए अब जाएंगे विदेश यात्रा पर

विदेशी निवेशकों से करेंगे संवाद

13 जुलाई और 19 जुलाई के बीच जाएंगे दुबई और स्पेन

बिजली कंपनियों में 77 हजार से ज्यादा नियमित पदो को कैबिनेट की मंजूरी

राजधानी के होटल लेक व्यू रेसिडेंसी को डिजाइन, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर पीपीपी मोड में सौंपने का भी फैसला

इसमें लीज रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति विभागीय बजट से किए जाने पर भी निर्णय लिया गया

भारतीय स्टांप अधिनियम 1899 के अनुच्छेद 1 क के तहत भारतीय स्टांप (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक 2025 को कैबिनेट की मंजूरी

महिला और बाल विकास विभाग के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की स्वीकृति

इन केंद्रों के लिए पदों की स्वीकृति और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर

किसानों की जल राशि का ब्याज और दंड राशि माफ की

कैबिनेट की बैठक में समझौता योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत

35 लाख किसानों को मिलेगा समझौता योजना का लाभ

सरकार पर आएगा 84 करोड़ का भार



Source link