- Hindi News
- Career
- Kp Singh In Forbes List Of Richest Indians Check Complete Profile
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाल ही में फोर्ब्स ने जुलाई 2025 तक के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। लंबे समय के बाद DLF के मालिक कुशल पाल (KP) सिंह की इस लिस्ट में एंट्री हुई है। भारत में KP सिंह 10वें और दुनियाभर में 124वें स्थान पर हैं। वर्तमान में उनकी नेट वर्थ 18.1 बिलियन US डॉलर है।
इससे पहले 2008 में उन्हें दुुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 8वां स्थान मिला था। वहीं पिछले साल यानी 2024 की लिस्ट में वो देश के सबसे अमीर लोगों में 12वें स्थान पर थे।

आर्मी जॉइन करने के लिए भारत लौटे
कुशल पाल सिंह के पिता चौधरी मुख्तार सिंह बुलंदशहर के एक नामी वकील थे। उनके चाचा विसरल लॉज यानी राष्ट्रपति भवन में स्टेबल के इंचार्ज हुआ करते थे।
एक दिन जब कुशल अपने चाचा से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो वहां भारत के वाइसरॉय लॉर्ड वैवल से मिले। लॉर्ड वैवल ने कुशल को देखकर उन्हें घुड़सवारी करने की सलाह दी। इसके बाद कुशल के पिता ने उन्हें कर्ज लेकर लंदन भेज दिया ताकी वहां वो घुड़सवारी सीख सकें।
लंदन में वो ब्रिटिश हाई सोसायटी का हिस्सा बन गए और वहां जूली नाम की एक लड़की से उन्हें प्यार हो गया। एक दिन पोलो खेलते हुए उन्हें भारतीय आर्मी का एक अफसर मिला जिसने उन्हें आर्मी जॉइन करने को कहा।
कुशल ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी का एग्जाम आसानी से क्लियर कर लिया। अब उनके पास दो ऑप्शन्स थे- या तो जूली से शादी करके लंदन में ही बस जाएं या भारत लौटकर आर्मी जॉइन कर लें।
फिर जब भारत सरकार ने उनके लौटने का खर्चा उठाने की बात कही तो वो देश लौट आए और आर्मी की ट्रेनिंग करने लगे।
गुरुग्राम के डेवलपमेंट में योगदान
आर्मी से नौकरी छोड़ने के बाद कुशल पाल सिंह ने बिजनेस करने का सोचा लेकिन उनके दो बिजनेस फेल हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने ससुर की कंपनी DLF जॉइन की।
1976 में भारत सरकार ने अर्बन लैंड (सीलिंग एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1976 लागू किया। इसमें शहरी इलाकों में जमीन खरीदने पर सरकार ने लिमिट लगा दी। इससे DLF के कामकाज में दिक्कत आने लगी। ऐसे में कुशल पाल सिंह में गुरुग्राम में अवसर देखा।
उन्होंने देखा कि गुरुग्राम हरियाणा और दिल्ली को जोड़ रहा है। उन्होंने गुरुग्राम में जमीन खरीदी और यही पर डेवलपमेंट शुरू किया।

91 साल की उम्र में प्यार का ऐलान किया
कुशल पाल सिंह की पत्नी इंदिरा की साल 2018 में कैंसर से मृत्यु हो गई। उनका एक बेटा राजीव सिंह, दो बेटियां रेनुका तलवार और पिया सिंह हैं।
2020 में राजीव सिंह को कुशल पाल सिंह की जगह DLF का चेयरमैन और CEO बनाया गया था। वहीं राजीव की पत्नी कविता सिंह भी DLF के लिए काम करती हैं।
दोनों की बेटियां भी कंपनी के लिए काम करती हैं। कुशल पाल की बड़ी बेटी रेनुका ने DLF के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से शादी की है। उनकी छोटी बेटी पिया सिंह DLF की फुल टाइम डायरेक्टर हैं।
साल 2023 में एक इंटरव्यू में कुशल पाल सिंह ने कहा था कि वो प्यार में हैं। इस समय उनकी उम्र 91 वर्ष थी और उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि उनकी पार्टनर कौन है।
——————————-
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
संजोग गुप्ता बने ICC के नए CEO: ओलिंपिक में क्रिकेट की परमानेंट एंट्री पर करेंगे काम, जियो-हॉटस्टार के CEO रह चुके हैं, जानें पूरी प्रोफाइल

सोमवार को ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने संजोग गुप्ता को CEO नियुक्त किया है। वो जियोफ आलार्डिस की जगह लेंगे। इस मौके पर ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि संजोग गुप्ता को ICC का CEO बनाया गया है। संजोग स्पोर्ट्स स्ट्रैटेजी और कमर्शियलाइजेशन का अच्छा एक्सपीरियंस लाते हैं जो ICC के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’ पूरी खबर पढ़ें….