छतरपुर | बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बराज गांव में मंगलवार को 5 किसान और एक महिला काठन और श्यामरी नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। दोपहर में मौसम साफ था। सभी खेतों में बुवाई के लिए गए थे। खेत दोनों नदियों के बीच हैं। अचानक बारिश शुरू हुई। जलस्तर बढ़ा। सभ
.
शाम 5 बजे सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। रात को 8 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नाव से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में पानी कम था। बारिश के बाद स्थिति बिगड़ी। तहसीलदार आलोक जैन ने लोगों से अपील की है कि बरसात में नदी-नालों के किनारे या बीच में न जाएं। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। समय पर मदद मिल सकेगी।